Saturday, November 22, 2008

तिरंगे में लिपटा चाँद!!!


सन् 2008 का सूरज अस्त होने को हैं पर इस अस्त होते सूरज की लालिमा का रंग तिरंगे में रंगा हैं|
यह प्रभाव हैं मेरे महान देश 'भारत' के बदते हुए कदमो का!

14 नवम्बर,2008 -चाचा नेहरू का जन्मदिन और बाल दिवस(बच्चो का दिन) पर अब यह दिन हमारे लिए कुछ और खास हो गया हैं क्योकि इस दिन हमने चाँद को भी अपने रंग में रंग दिया हैं .....हमारा रंग-"तिरंगा"
अनेकता में एकता के प्रतीक और महान संस्कृतियो का उदगम -भारत अब जा पंहुचा हैं चाँद पर |और इसके साथ ही हमारा शुमार उन चंद देशो की फेहरिस्त में जुड़ गया हैं जो की चाँद को अपने रंग में रंग चुके हैं|

यह एक ऐसी सफलता हैं जिसे पाने के लिए अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को भी अपनी आज़ादी के बाद 150 से अधिक वर्षो तक का इंतज़ार करना पड़ा था और उसी काम को हमारे देश के दृढ निश्चय वैज्ञानिको ने सिर्फ़ 60 साल के अन्तराल में कर दिखाया
यह बहुत बड़ी उपलब्धि हैं और इस पर हर देशवासी को गर्व हैं |

यह हमारे बदते हुए कदम अभी थमे नही हैं अभी तो हमने चलना सीखा हैं|

अभी तो नपी हैं मुट्ठी भर जमी ,
आगे तो सारा आसमान बाकि हैं|
अभी तो रंगा हैं तिरंगे में सिर्फ़ चाँद को,
आगे तो सारा ब्रहामांड बाकी हैं||

वाकई में देश के वैज्ञानिको ने अब अपना ध्यान केंद्रित कर दिया हैं चाँद पर पहले"भारतीये कदमो पर"
और यह सपना जल्द पुरा भी होने वाला हैं(समाचारों के मुताबिक सन् 2015 तक भारतीये कदम चाँद पर
पड़ जायेंगे) और दुसरे ग्रहों पर भी विशेष प्रकार के यान भेजने की तयारी की जा रही हैं|

यह तेजी से बदते कदम वाकई कबीले तारीफ हैं और प्रतिक हैं हमारे दृढ निश्चय और हमारी अग्रसर सोच का|

मैं देश के वैज्ञानिको और जनता को इस सफलता पर बधाई देता हूँ और आशा करता की हम इसी तरह कदम से कदम मिलते हुए नई ऊचाइयो को पाते रहेंगे और तिरंगे की शान को बनाये रखेंगे |

जय हिंद!

----आमिर खान"तिरंगा"(देश को समर्पित)

No comments: